नई दिल्ली। भारत की स्टार सानिया मिर्जा विश्व टेनिस की आज जारी ताजा रैंकिंग में महिला एकल में चोटी की 100 खिलाड़ियों से बाहर हो गईं। कलाई में परेशानी के कारण लगभग चार महीनों से कोर्ट से दूर सानिया पिछले हफ्ते 100वें नंबर पर थीं। लेकिन ताजा रैंकिंग में वह 344 अंकों के साथ एक पायदान उतर कर 101वें नंबर पर हैं। हैदराबाद की सानिया ने पहली बार 2005 में चोटी की 100 खिलाड़ियों में जगह बनाई थी। वह पिछले साल अगस्त में अपने खेल जीवन के ...