मुंबईः मुंबई हमले के दौरान तीन दिन तक खामोश रहे राज ठाकरे ने आखिरकार मुंह खोला और सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की। राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम को लिखे एक खुले खत में कहा कि मराठी पुलिसवालों की मौत पर एल. के. आडवाणी और मोदी ने गंदी राजनीति की है। यह दिखाता है कि ये लोग कितने अवसरवादी हैं, जो लोगों की दुर्दशा का भी फायदा उठाना चाहते हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ने लिखा है कि यह वक्त राजनीति करने का ...