मुंबई। मुंबई में आतंकी हमले से प्रभावित होटल ताज के दौरे में अपने साथ पुत्रों रितेश व अमित और फिल्मकार राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू को साथ ले जाने को लेकर मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने सोमवार को कहा कि बेटों को साथ ले जाने में कुछ गलत नहीं था और फिल्मकार की उपस्थिति महज संयोग थी। उल्लेखनीय है कि इस बात को लेकर राजनीतिक हल्कों में काफी बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाता ...