ट्रक हड़ताल से करोड़ों का व्यापार प्रभावित
thatshindi.oneindia.in — नई दिल्ली, 5 जनवरी: डीजल और टायरों के दाम घटाने की मांग को लेकर देश भर के ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर सोमवार को देखने को मिला। रविवार मध्यरात्रि से देश भर में करीब साठ लाख ट्रक थम गये इस कारण जरूरी वस्तुओं की भारी कमी देखने को मिली। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर हुई इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर देश भर में फल व सब्जी मंडियों में देखने को मिला। ताजा माल नहीं पहुंचने पर ........अधिक… (व्यवसाय)
ईसाईयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो- कोर्ट
in.jagran.yahoo.com — नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को उड़ीसा सरकार से राज्य में रह रहे ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। कोर्ट ने यह भी कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की वापसी केंद्र के साथ समन्वय से ही होनी चाहिए। कोर्ट विहिप नेता और एक स्थानीय मठ के प्रमुख स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद सितंबर माह से ही उड़ीसा में कानून व्यवस्था की स्थिति की निगरानी कर रहा है। पिछले साल 22 अक्टूबर को सुप्रीमकोर्ट ने केंद्र सरकार ........अधिक… (घटनाएँ)
जहरीली शराब पीने से 22 की मौत
in.jagran.yahoo.com — कोलकाता। कोलकाता में सोमवार को आठ लोगों की मृत्यु के साथ जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त पी. चटर्जी ने बताया कि तीन और लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। स्थानीय लोगों को जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या और बढ़ने का डर है क्योंकि शराब पीने से बीमार कई लोग अपनी अपनी बस्तियों में हैं और उनके रिश्तेदार उन्हें अवैध शराब भट्टियों के संचालन के खिलाफ जारी पुलिस ........अधिक… (घटनाएँ)
उत्तरप्रदेश में इनामी बदमाश ढेर
thatshindi.oneindia.in — लखनऊ, 5 जनवरी: उत्तरप्रदेश पुलिस ने सोमवार तड़के मुजफ्फरनगर जिले में एक खूंखार इनामी बदमाश को एक घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया जबकि दो अन्य भाग निकलने में कामयाब रहे। जिले के पुलिस अधीक्षक पी.डी.पॉल्सन ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार तड़के करीब तीन बजे छपार इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल रोकी तो उस पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लगभग एक घंटे तक ........अधिक… (घटनाएँ)
कसाब के पत्र पर गंभीर नहीं है पाक
in.jagran.yahoo.com — इस्लामाबाद। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय मुंबई हमलों के दौरान पकड़े गए एकमात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब ईमान के पत्र या उसके इकबालिया बयान को गंभीरता से नहीं ले रहा है। दैनिक द न्यूज में प्रकाशित एक खबर में विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ऐसी सामग्री को पर्याप्त सबूत नहीं माना जा सकता। खबर में कहा गया है कि कसाब का बयान भारत या पाकिस्तान सहित दुनिया में कहीं पर भी किसी भी दंड संहिता के तहत स्वीकार्य सबूत ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
सोने से होगा कैंसर का इलाज
bhaskar.com — लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों के लिए यह खबर लाभदायक होगी। वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक खोजी है, जिसमें इस बीमारी का इलाज पहले के मुकाबले कम समय में किया जा सकेगा। इस तकनीक में सोना (गोल्ड) के छोटे-छोटे कणों का इस्तेमाल किया जाएगा और उन कणों के माध्यम से कैंसर में प्रयोग होने वाली दवाईयों को दिया जाएगा, जिससे कैंसरग्रस्त हिस्सा जल्द ही ठीक हो सकेगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सोने के सूक्ष्म कणों की ऊर्जा का पता लगाया ........अधिक… (खेल)
ब्रिटेन नए वर्ष में देगा एक लाख नौकरियां
bhaskar.com — लंदन. ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने नए वर्ष में एक लाख लोगों को रोजगार देने की योजना पेश की। योजना में ब्रिटेन को ‘लो-कार्बन’ इकोनॉमी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। ब्रिटिश सरकार स्कूल की मरम्मत, नए रेल मार्गों, अस्पताल परियोजनाओं व सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड पर राशि खर्च करेगी। इन परियोजनाओं में ढेरों लोगों को काम देकर देश में बढ़ती बेरोजगारी पर लगाम कसने के प्रयास किए जाएंगे। वर्ष 2009 की प्राथमिकताओं में ब्रिटेन में ........अधिक… (व्यवसाय)
सेंसेक्स में तेजी का रुख बरकरार
hindi.business-standard.com — सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा पॉवर, जयप्रकाश एसोसिएट्स और स्टरलाइट के शेयरों में करीबन 7-7 फीसदी की बढ़त रही और इनके शेयर क्रमशः 827 रुपये, 93 रुपये व 294 रुपये पर पहुंच गये। आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी के शेयर साढ़े 4 फीसदी चढ़कर क्रमशः 492 रुपये व 710 रुपये पर पहुंच गये। टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर 4.3 फीसदी चढ़कर क्रमशः 240 रुपये व 1339 रुपये पर पहुंच गये। इसके अलावा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशंस के ........अधिक… (व्यवसाय)
