यूपी के पूर्व मंत्री पर यौन शोषण का मुकदमा
navbharattimes.indiatimes.com — लखनऊ: मुलायम सिंह सरकार में कैबिनट मंत्री रहे राजाराम पांडेय के खिलाफ 17 साल की छात्रा के अपहरण और उसके साथ यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में राजराम के साथ 4 अन्य और लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और एसपी नेता राजाराम पांडेय सहित 5 लोगों के खिलाफ 17 साल की नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के ........अधिक… (घटनाएँ)
इजरायल का हमले रोकने से इनकार
in.jagran.yahoo.com — गाजा सिटी। हमास के खिलाफ गाजा सिटी में इजरायल के हमले मंगलवार तड़के और भीषण हो गए जबकि इजरायल सरकार ने लोगों के मारे जाने पर हमले रोकने के अपीलों को टाल दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी संघर्ष विराम की नई अपील का नेतृत्व कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इजरायली हमलों में कम से कम 555 फलस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली मंत्रियों ने जोर दिया है कि चरमपंथियों के राकेट हमलों को रोकने के लिए उनके हमले जारी रहेंगे। ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
भारत से मुंबई हमलों के साक्ष्य मिले
in.jagran.yahoo.com — इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली में उसके उच्चायुक्त को मुंबई हमलों से जुड़े साक्ष्य सौंपे गए हैं और अब वह उनका अध्ययन कर रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने कहा कि भारतीय विदेश सचिव ने आज सुबह नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को मुंबई पर आतंकी हमलों से संबंधित कुछ साक्ष्य सौंपे है। सादिक ने संक्षिप्त बयान में कहा कि पाक सरकार ने यहां साक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं और ........अधिक… (व्यवसाय)
लिट्टे का एक र गढ़ ढहाने में जुटी सेना
navbharattimes.indiatimes.com — कोलंबो: लिट्टे के मजबूत समुद्री गढ़ मुल्लाईतिवू पर कब्जा करने के लिए श्रीलंकाई सेना सोमवार को एलिफैंट पास के बाहरी इलाके तक पहुंच गई। सेना ने बताया कि 58 डिविजन की टुकड़ी ने एलिफैंट पास के दक्षिण इलाके के एक हिस्से को अपने कब्जे में कर लिया। इस दौरान सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। अगर सेना ऐलिफैंट पास को अपने कब्जे में कर लेती है तो, जाफना तक पहुंचने के लिए उसे महत्वपूर्ण जमीनी रास्ता मिल जाएगा। ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
झुंझुनूं में बारिश कोहरे में प्रदेश
bhaskar.com — जयपुर. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन के तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। झुंझुनूं पूरी तरह कोहरे की चपेट में रहा और सुबह कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई। चूरू में दिन के तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट आने से समूचा क्षेत्र जबर्दस्त सर्दी की चपेट में आ गया। इस बीच, सर्दी से कोटा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की ........अधिक… (घटनाएँ)
इज्ारायल ने ठुकराया पर्यवेक्षकों का प्रस्ताव
hindustandainik.com — इजरायल ने फलस्तीन के साथ किसी भी संघर्ष विराम की स्थिति में गाजा पट्टी की सीमा पर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति संबंधी यूरोपीय संघ का प्रस्ताव सोमव्ाार को खारिज कर दिया। इसके स्थान पर उसने एक एेसे दल की नियुक्ति के लिए दबाव बनाया है जो हमास को हथियारों की तस्करी का जरिया बने सुरंगांे का पता लगाए और उसे नष्ट करने का काम करे। इजरायल की विदेश मंत्री तजिनी लिवनी ने पश्चिम एशिया के दौरे पर आए यूरोपीय नेताआें के साथ ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
कलाम की हालत में सुधार
in.jagran.yahoo.com — नई दिल्ली। त्वचा के संक्रमण से पीडि़त पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की हालत में सोमवार को सुधार हुआ है। वह यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। आर्मी हास्पिटल रिसर्च एंड रेफरल [एएचआरएंडआर] के डाक्टर ब्रिगेडियर ए के शर्मा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत में सुधार हुआ है। 77 वर्षीय मिसाइल वैज्ञानिक कलाम को रविवार की दोपहर त्वचा के संक्रमण एग्जीमा की वजह से एएचआरएंडआर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्र ने ........अधिक… (व्यवसाय)
23 बरस की हुई दीपिका
in.jagran.yahoo.com — मुंबई। माडल से अभिनेत्री बनी दीपिका पादुकोण सोमवार को 23 साल की हो गई। इस मौके पर उन्होंने अपने अभिभावकों के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। वह इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में व्यस्त हैं। इसमें उनके नायक अक्षय कुमार हैं। यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाई है और वह पहली दफा एक्शन फिल्म में अभिनय कर रही हैं। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए साहसिक ........अधिक… (व्यवसाय)
