आतंकियों के सुपुर्दे खाक पर बंटा बालीवुड
in.jagran.yahoo.com — मुंबई। मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों के शवों के सुपुर्दे खाक को लेकर हर जगह की तरह बालीवुड में भी बहस छिड़ गई है। दरअसल, मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने आतंकियों के शवों को दफनाने से मना कर दिया है। फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर कहते है कि आतंकियों के शव पाकिस्तान भेज दिए जाने चाहिए, जबकि निर्देशक अनीस बज्मी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि मानवीय आधार पर इनको यहीं दफना देना चाहिए। निर्माता महेश भट्ट का कहना ........अधिक… (सिनेमा)
नकवीमाधव से सहमत नहीं है संघ
hindi.webdunia.com — आरएसएस ने मुंबई आतंकवादी हमलों के संबंध में भाजपा के नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उस पर संघ नेता राम माधव के स्पष्टीकरण से आज खुद को अलग कर लिया और इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया। आरएसएस के सरकार्यवाह मोहन राव भागवत ने कहा कि संघ नकवी का बयान उचित नहीं मानता और माधव का स्पष्टीकरण भी संघ का रुख प्रकट नहीं करता है। भागवत ने बताया कि मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर माधव के बयान के आने के बाद ........अधिक… (घटनाएँ)
आतंकवादी हमलों पर चर्चा के लिए राइस दिल्ली पहुंचीं
sify.com — आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस बुधवार को यहां पहुंची। राइस और विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की मुलाकात के दौरान भारत, 26 नवंबर के आतंकवादी हमलों के बारे में मिली जानकारियोें का आदान-प्रदान कर सकता है। मुखर्जी के अलावा राइस प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगी और आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा ........अधिक… (घटनाएँ)
मुंबई हमले- मून ने की मनमोहन से बात
in.jagran.yahoo.com — नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मुंबई में हुए नरसंहार पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बात की और सहमति व्यक्त की कि आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए पूर्ण सहयोग की आवश्यकता है। मून ने वैश्विक आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से अग्रणी भूमिका निभाए जाने का संकल्प व्यक्त किया। महासचिव ने मुंबई में तीन दिन तक चले आतंकी हमलों में मारे गए और घायल हुए लोगों ........अधिक… (घटनाएँ)
रूस देगा भारत को नए परमाणु रिएक्टर
hindustandainik.com — रूस और भारत तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में चार और रिएक्टर तथा नए संयंत्रों को बनाने के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की भारत यात्रा के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठक करेंगे। रूसी परमाणु ऊर्जा प्रमुख सरगेई किरीएंको ने मंगलवार को बताया कि हम शुक्रवार को भारत के साथ ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें रूस कुडनकुलम ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
भारतमेरिका में मुंबई हमले पर चर्चा
in.jagran.yahoo.com — वाशिंगटन। भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने बुधवार को अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर मुंबई में हुए आतंकी हमले के संबंध में जानकारी दी। गत 26 नवंबर की रात को शुरू हुए हमलों और उनके बाद हुई कार्रवाई में विदेशी नागरिकों समेत करीब 200 लोग मारे गए थे। मेनन ने अमेरिकी के विदेश उपमंत्री जान नेग्रोपोंटे तथा उनके सहयोगी विलियम बर्न्स से बातचीत की। भारतीय दूतावास ने जारी एक बयान में कहा है कि मेनन और अमेरिकी ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
भारत के खिलाफ पाक का साथ देंगे आतंकी
in.jagran.yahoo.com — इस्लामाबाद। दहशतगर्दी का खेल खेलने वाले पाक तालिबान कमांडरों ने अपने आतंकियों और आत्मघाती हमलावरों से कहा है कि पूर्वी मोर्चे पर भारत के साथ तनाव बढ़ने पर वे पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के साथ मिलकर लड़ें। आतंकी कमांडरों ने मुंबई में हुए हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों से कबायली क्षेत्रों में तालिबान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई बंद करने को कहा है। तालिबान नेताओं ने बयान जारी किए हैं कि वे देशद्रोही नहीं हैं और देश ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
दृढ़ कार्रवाई की ज़रुरत है - कोंडोलीज़ा
bbc.co.uk — भारत की यात्रा पर आईं अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा है कि मुंबई जैसी घटनाओं को रोकने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई करने की ज़रुरत है और अमरीका इसके लिए भारत को हर संभव सहायता देने को तैयार है. राइस का कहना था कि उन्होंने मुंबई धमाकों के बाद साफ कहा है कि पाकिस्तान सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ सहयोग करना होगा और ये संदेश उन तक पहुंच गया है. अमरीकी दूतावास में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ........अधिक… (अंतर्राष्ट्रीय)
